बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनीता राजपूत को मिला वेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड।
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल )- आज जे.पी. टी.पी. प्रोडक्शन के बैनर तले मुंबई नेशनल गैलरी अवार्ड 2024 के अवार्ड का आयोजन प्रसिद्ध मीडिया प्रभारी टी. एस. जड़ेजा के नेतृत्व में " भाभी जी घर पर है , के एक्टर कमल सिंह , दिया और बाती की एक्ट्रेस तमन्ना खान , मुंबई ए.सी.पी. संजय पाटिल , लीजेंड एक्टर रमेश गोयल, बॉलीवुड एक्ट्रेस बलजीत विरक, एक्ट्रेस प्रियंका चौहान,एक्ट्रेस रोशनी सिंह, समाजसेवी ,मुंबई नारी शक्ति की अध्यक्ष सुंदरी ठाकुर, लीजेंड अभिनेता अली खान,एक्टर फ़रयाज खान, जूनियर अनिल कपूर "एक्टर आरिफ खान ',एक्टर जावेद हैदर, सिने एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बी.एन.तिवारी, मुंबई आई .जी. माननीय मोहन राठौर, डॉक्टर कृष्णा चौहान फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ कृष्णा चौहान, एक्टर अरमान खान इत्यादि गणमान्य लोगों के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस सुनीता राजपूत को मुंबई नेशनल गैलरी अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी। एक्ट्रेस सुनीता राजपूत ने करीब तीस बेबसीरीज,बारह हिंदी, मराठी फिल्म, पंद्रह शॉर्ट फिल्म, टी. वी.शो ,एड फिल्म भी किए हैं।