Jan 6, 2024, 15:28 IST

लड़की बनकर जेंट्स वॉशरूम में गए थे ऋषि कपूर फिल्म रफू चक्कर की शूटिंग से जुड़ा है मजेदार किस्सा

लड़की बनकर जेंट्स वॉशरूम में गए थे ऋषि कपूर फिल्म रफू चक्कर की शूटिंग से जुड़ा है मजेदार किस्सा

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने इंडस्ट्री को अपने 50 साल दिए हैं। उन्होंने अपने करियर में करीब 121 फिल्मों में काम किया था। आज हम उनके जीवन के एक मजेदार किस्से के बारे में बात करेंगे। दरअसल ये बात साल 1975 की है। जब ऋषि फिल्म 'रफू चक्कर' की शूटिंग कर रहे थे।

बता दें इस फिल्म में ऋषि कपूर एक लड़की का किरदार निभा रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हो रही थी। एक दिन शूटिंग के दौरान एक्टर को वॉशरुम जाना था। लेकिन उस समय ऋषि लड़की के गेटअप में थे इसलिए वो जेंट्स वॉशरुम में जाने से शर्मा रहे थे। जब उनसे बिल्कुल रहा नहीं गया तो मजबूरी में वो जेंट्स वाशरुम में ही चले गए।

ऋषि कपूर जब बाहर निकले तो वहां खड़े लोग उन्हें देखकर चौंक गए थे। अपने आस-पास लोगों को ऐसे देखकर ऋषि शर्मा के वहां से चले जाते हैं। जब लोगों को पता चला कि वो कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर थे, तो किसी को यकीन नहीं हुआ।

30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वे कैंसर से जूझ रहे थे। 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। ऋषि कपूर हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी फेमस थे। आज उनके हमारे बीच ना होने के बावजूद भी उनके किस्सों के बारे में लोग बातें करते हैं। इस फिल्म में ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ नजर आए थे।

121 फिल्मों में किया काम

अपने 50 साल के फिल्म करियर में ऋषि ने तकरीबन 121 फिल्मों में काम किया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' (1970) से डेब्यू किया था। फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। बतौर एक्टर उनकी फिल्म 'बॉबी'(1973) थी जिसमें वह डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड (1974) भी मिला था।

ऋषि कपूर की छवि एक रोमांटिक हीरो की थी। उन्हें दर्शकों ने रोमांटिक अंदाज में काफी पसंद भी किया। यही वजह है कि 1973 से 2000 के बीच ऋषि ने 92 रोमांटिक फिल्मों में काम किया जिनमें से 36 फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। इनमें 'कर्ज', 'दीवाना', 'चांदनी', 'सागर', 'अमर अकबर एंथनी', 'हम किसी से कम नहीं','प्रेम रोग','हिना' जैसी फिल्में शामिल हैं।

नीतू के साथ की 12 फिल्में
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू के साथ रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने तकरीबन 12 फिल्मों में साथ काम किया। इनमें खेल खेल में (1975), कभी कभी(1976), अमर अकबर एंथनी (1977), दुनिया मेरी जेब में (1979) और पति पत्नी और वो(1978)(दोनों का गेस्ट अपीयरेंस) हिट साबित हुईं जबकि ज़हरीला इंसान(1974),जिंदा दिल (1975), दूसरा आदमी(1977), अनजाने में (1978), झूठा कहीं का (1979) और धन दौलत (1980), दो दूनी चार(2010), बेशरम (2013) फ्लॉप रहीं।

ऋषि कपूर को मिले अवॉर्ड

1970: नेशनल फिल्म अवॉर्ड (चाइल्ड)

1974 - फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

2008 - फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

2009 - रूसी सरकार से विशेष सम्मान

2011 - फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवॉर्ड

2016 - स्क्रीन लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

2017 - फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement