भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और मशहूर गायक रितेश पांडेय ने नवरात्र के आगमन से पहले अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष भेंट के रूप में नया भक्तिमय देवी गीत "नज़रिया फेर द मईया" रिलीज किया है। यह देवी गीत उन्होंने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गीत को रितेश पांडेय ने अपनी खूबसूरत आवाज़ में गाया गया है, जबकि इसके बोल मंजीत मीत ने लिखे हैं। इस भक्ति गीत का संगीत छोटू राऊत ने तैयार किया है, और इसका वीडियो निर्देशन पंकज सोनी द्वारा किया गया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
लिंक :
नवरात्रि के पावन पर्व के मद्देनजर, यह गीत मां दुर्गा की महिमा और उनकी कृपा के प्रति भक्ति भाव को दर्शाता है। रितेश पांडेय के फैंस के ब…