Apr 17, 2024, 15:05 IST

चोर से 8 लाख रुपये क़ीमती 12 दो पहिया वाहन किए बरामद

चोर से 8 लाख रुपये क़ीमती 12 दो पहिया वाहन किए बरामद


       आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एवं अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा दिये दिशा निर्देशो के पालन में श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री सुन्दर सिंह कनेश तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 श्री मलकीत सिंह व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्री सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में निशातपुरा पुलिस नें शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 8 लाख रुपये क़ीमती 1 दर्जन दो पहिया वाहन बरामद करने मे सफलता हासिल की है। 

   घटना का विवरण-                 
दिनांक- 8/4/24  को थाना निशातपुरा क्षेत्रांतर्गत व्ही मार्ट के सामने की पार्किंग से मोटर साईकल स्पेलंडर क्रमांक MP 04 QC  44881  चोरी होने पर फरियादी संजय शर्मा निवासी- संजीव नगर कालोनी भोपाल की रिपोर्ट पर थाना निशातपुरा भोपाल मे अप.क्र- 367/24 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया । 

अपराध पंजीबद्ध होने पर थाना प्रभारी निशातपुरा रूपेश दुबे दुबे के नेतृत्व में सूचीबद्ध स्टाफ की टीम गठित की गई । टीम द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल को कवर करते सीसीटीव्ही केमरे की फुटेज प्राप्त की गई , प्राप्त फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी के भागने के रूट पर तलाश की गई । 

इस दौरान लगभग 50 सीसीटीव्ही केमरो के फुटेज देखकर पहचान स्थापित की गई । दिनांक- 16/4/24 को उक्त आरोपी को थाना निशातपुरा क्षेत्र स्थित शांती आपर्टमेंट के पीछे निर्माणाधीन कालोनी के मैदान पर चोरी की मोटर साईकल के साथ पकडने में सफलता हासिल की गई । आरोपी के कब्जे से मिली मोटर साईकल की तस्दीक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा बनाये ई रक्षक एप की मदद से तस्दीक की गई तो थाना निशातपुरा भोपाल के अप.क्र- 386/24 धारा 379 भादवि का चोरी गई मोटर साईकल होना पाई गई , आरोपी की तलाशी मे एक अवैध छुरी भी मिली जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । 

आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया तथा थाने के लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने भोपाल शहर तथा बेगमगंज रायसेन में 13 वाहन चोरी की घटना करना कबूल किया । जिसमे से दो वाहन बेगमगंज निवासी नरेन्द्र लोधी को बेचना बताया है । आरोपी की निशादेही पर अब तक कुल 12 दो पहिया वाहन जप्त किये गये है । आरोपी की माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर  बेगमगंज रायसेन से 3 और दो पहिया वाहन जप्त किया जाना है । आरोपी से पूछताछ जारी है । जिससे कई और चोरी के वाहन मिलने की संभावना है ।

आरोपी का नाम पता-   रहीस यादव पिता मातादिन यादव उम्र- 32 साल निवासी- ग्राम सतलौन तहसील  जिला दतिया थाना बसई । हाल- रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नबंर 1 के शेड में भोपालl

तरीका वारदात – आरोपी आम रोड पर , चोराहे , दुकानो की पार्किंग के सामने खडे दो पहिया वाहन मे चाबी लगाकर चोरी करता है , जिन वाहन को लांक  घिस कर पुराने हो जाते है , जो आसानी से खुल जाते है उन्हे चोरी कर ले जाता है , जब तक पेट्रोल रहता था तब तक वाहन को चलाता था , पेट्रोल खत्म होने वाला होता तो आरोपी वाहन को न्यू जैल रोड तथा अन्य स्थान पर छोड कर चला जाता था । कुछ गाडिया अपने मिलने वाले नरेन्द्र को भी सस्ते दाम मे बेची है । 
आरोपी की पृष्ठ भूमि- आरोपी रहीस यादव मूलतः दतिया का निवासी है , जो कई सालो से अपने गांव को छोडकर रह रहा है , पहले झांसी में कई सालो तक रहा है , विगत 2 वर्ष से भोपाल में आकर रहा है और बेलदारी का काम करता है । आरोपी भोपाल मे रेल्वे स्टेशन पर शेड के नीचे और फुटपाथ पर रहता है । आरोपी की पिता भी लगभग 8 साल से घर छोडकर चले गये है , गांव पर माँ अकेली रहती है । आरोपी कई सालो से खाना बदोश जिंदगी जी रहा है । बदमाश गाडी चलाने के शोक को पूरा करने के लिये पहले गाडी चुराता था और पेट्रोल खत्म होने पर यहाँ वहाँ छोड देता था , लेकिन कुछ समय से साथ मे काम करने वाले नरेन्द्र लोधी निवासी बेगमगंज रायसेन को चोरी की वाहन सस्ते दाम में बेचने का कार्य किया है । 
 
आपराधिक रिकार्ड-
रहीस यादव पिता मातादिन यादव उम्र- 32 साल निवासी- ग्राम सतलौन तहसील  जिला दतिया थाना बसई । हाल- रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नबंर 1 के शेड में भोपाल

क्र    अप.क्र    धारा    थाना    रिमार्क
1    276/23    379 IPC    निशातपुरा    विवेचना धीन
2    367/24    379 IPC    निशातपुरा भोपाल    विवेचना धीन
3    386/24    379 IPC    निशातपुरा    विवेचना धीन
4    384/24    379 IPC    निशातपुरा    विवेचना धीन
5    397/24    379 IPC    निशातपुरा    विवेचना धीन
6    138/24    379 IPC    गौतम नगर    विवेचना धीन
7    591/23    379 IPC    गौतम नगर    विवेचना धीन
8    1/2024    41(1-4) जाफौ 379 भादवि    निशातपुरा    विवेचनाधीन

बरामद वाहन का विवरण-
क्र    वाहन का प्रकार    वाहन क्र    इंजन नबं    चेंचिस नबंर    अप.क्र-    धारा    थाना

1    मोसा होण्डा सीडी डान    MP04 MJ 2472    05E27E01706    05E27F02045    276/23    379 IPC    निशातपुरा
2    मोसा- स्पेलंडर     MP04 QC 4481    HA10ERGHB82474    MBLHA10CGGHB22245    367/24    379 IPC    निशातपुरा भोपाल
3    मोसा.स्पेलंडर    MP04 QB 6533    HA11EJF4M09938    MBLHA11ATF4M09852    386/24    379 IPC    निशातपुरा
4    मो.सा.बजाज पल्सर     MP39 ZD 9086    JEXCPL96333    MD2B72BXPCL23910    384/24    379    निशातपुरा
5    मोसा TVS  स्टार सिटी रंग ग्रे कलर    MP04 MD 6483    AF5A61150529    MD625KF5361A40726    397/24    379    निशातपुरा
6    मो.सा. स्पलेंडर    MP04 Qj 7131    HA10AGHHJ43242    MBLHAR074HHJ38896    138/24    379    गौतम नगर
7    मोटर साईकल सुपर स्पेलंडर    MP04 QL 9953    JA06EHJ9B07876    MBLJAR169J9B05256    591/23    379    गौतम नगर
8    सीडी डान रंग काला  नीले पटेटे वाली     MP15 MA 0457     05J29E20754    05J29F11866    -    -    --
9    टी व्ही एस स्टार सिटी रंग काला सिल्वर पट्टे    MP04 MP 8473    0F1L81179960    MD625NF1383N78216    -    -    -
10    स्पेलंडर रंग काला ग्रे पट्टे     बिना नबंर    MA11EBLHH13431    MBLHAW1138814448    -    -    -
11    हीरो होण्डा स्पेलंडर    MP09 JT 7164    इंजन नबंर    01M720C04985            
12    स्कूटर होडां डिओ रंग काला ओरंज पट्टे    MP05 MR 7521     JF39E72032894    ME4JF39DEH7025452    397/21    379 IPC    तलैया


उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निशातपुरा रूपेश दुबे , उनि एम डी अहिरवार , उनि नरेन्द्र सिंह , सउनि सतेन्द्र चौबे , सउनि हरिनारायण, प्र.आर. अभिषेक सिंह (डीसीपी-जोन-4) आर. विनिश यादव , आर. जितेन्द्र सिंकरवार, आर. मोहित राठौर की सराहनीय भूमिका रही है ।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement