Jun 22, 2024, 20:29 IST

एक्ट्रेस वैशाली घोष ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

एक्ट्रेस वैशाली घोष ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
  मुंबई  - आज पूरा देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंबई की प्रसिद्ध एक्ट्रेस तथा योगिनी वैशाली घोष ने  जुहू बीच पर विभिन्न योग करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। उन्होंने जुहू बीच पर योगासन करके देश की जनता को  एक संदेश दिया है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों को  अपने शरीर के स्वस्थ के लिए सुबह या शाम को योग करना चाहिए। योग सिर्फ एक जीवनशैली नही है, योग ही जीवन है। योग, प्राणायाम ,ध्यान प्रकृति के साथ जुड़े रहने का नाम है। योगिनी वैशाली घोष ने बताया कि योगा का मतलब योग हैं। महाविश्व के साथ खुद को जुड़ने की कला है। इंसान का शरीर मन, आत्मा को एक तार में वाधने का नाम योग हैं। जिससे शरीर में पनपने वाली अनेक बीमारियो से निजात तो मिलेगी ही,और साथ ही साथ आप का शरीर व  मन पूर्ण रूप से स्वस्थ रहेगा।