Jan 17, 2024, 20:40 IST

दतिया जिले के ग्राम पंचायत उन्नाव,सेवढ़ा में श्रीराम जानकी मंदिर पर भजन संध्या और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया

दतिया जिले के ग्राम पंचायत उन्नाव,सेवढ़ा में श्रीराम जानकी मंदिर पर भजन संध्या और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया
 अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दतिया जिले में उन्नाव, देभई में श्रीराम जानकी मंदिर पर ग्राम वासियों द्वारा साफ-सफाई कार्यक्रम, भजन संध्या, संत महात्मा जन सम्मान समारोह और दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम वासियों द्वारा सहयोग कर भाग लिया गया। श्री राम मंदिर उद्घाटन के पूर्व कलश यात्रा का आयोजन उन्नाव ग्राम पंचायत में किया गया जिसमें बड़ी तादाद में महिलाएं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितिया, समूह, संस्थाएं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व विभिन्न गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत देभई में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था श्री बिहारी जी शिक्षा प्रसार समिति सेवड़ा द्वारा शासकीय हाई स्कूल देभई परिसर में स्थित राम जानकी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि अनिल पुजारी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि बलराम कर्ण राम लखन शर्मा प्राचार्य सुरेंद्र सिंह चौहान देवेंद्र विश्वकर्मा अनिरुद्ध यादव गजेंद्र बुंदेला अभिलेख चौधरी शिवम उपाध्याय शिवराज चौहान सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।जन अभियान परिषद दतिया ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ललउआ अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने ग्राम में पीले चावल और कैलेंडर और पेपर 22 तारीख घर-घर दीप जलते को कहा गया राम मंदिर की राम भगवान की स्थापना 22 तारीख को अयोध्या में होना है उसका कार्यक्रम रखा गया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement