Mar 27, 2024, 09:55 IST

आज कांग्रेस घोषित कर सकती है छह प्रत्याशी

आज कांग्रेस घोषित कर सकती है छह प्रत्याशी

भोपाल।  कांग्रेस की बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें मध्य प्रदेश की शेष छह लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर घोषित किए जाएंगे। इनमें मुरैना, ग्वालियर, गुना, विदिशा, दमोह और खंडवा सीट शामिल है। इस बार पार्टी प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर चुनाव लड़ रही है।
खजुराहो सीट समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि खजुराहो सीट को छोडक़र मप्र की 29 लोकसभा सीटों में से अभी तक 22 सीटों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इनमें अधिकांश सीटों पर नए चेहरों को पार्टी ने अवसर दिया है। 10 सीटों पर कांग्रेस नए चेहरों के साथ चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को भी लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।

Loksabha Election-2024

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement