Apr 30, 2024, 21:55 IST

साधना भारती को रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ाए कांग्रेस

साधना भारती को रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ाए कांग्रेस

----- 
----- 
भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐकेश लोधी ने कहा है कि रायबरेली सहित समस्त भारत में ओबीसी समाज की आधी से अधिक आबादी है,कांग्रेस के कर्मयोद्धा राहुल गांधी ओबीसी समाज को न्याय दिलाने की लड़ाई खुलकर लड़ रहे हैं,जिसके लिए भारत का समस्त ओबीसी समाज हृदय से राहुल गांधी का आभार व्यक्त करता है,ओबीसी लोध राजपूत समाज में जन्मी "साधना भारती" बचपन से ही रायबरेली,अमेठी में सोनिया गांधी जी,राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी के साथ चुनावी जनसभाएं और रैलियां संबोधित करती रहीं है,रायबरेली अमेठी के हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में "साधना भारती" चुनाव प्रचार करने पहुंचती हैं।

वर्तमान में "साधना भारती" कांग्रेस की फायरब्रांड राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और भारतीय ओबीसी महासभा की मुख्य संयोजक भी हैं,रायबरेली की हरचंदपुर विधान सभा से मौजूदा सपा विधायक राहुल शिव गणेश लोधी तो साधना भारती जी के बेहद करीबी रिश्तेदार हैं,कांग्रेस के पूर्व विधायक और मंत्री रहे स्वर्गीय शिव गणेश लोधी के सानिध्य में "साधना भारती" बचपन से ही रायबरेली और अमेठी में आध्यात्मिक प्रवचनों के साथ-साथ समाजिक और राजनैतिक मंचों से बतौर मुख्य वक्ता भाषण भी देती रहीं हैं,आज कल भी "साधना भारती" कांग्रेस की फायरब्रांड स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के पक्ष में दिन रात चुनाव प्रचार कर रहीं हैं,उल्लेखनीय है कि बचपन से लेकर आज तक पिछले लगभग पच्चीस वर्षों में "साधना भारती" आध्यात्मिक,समाजिक और राजनैतिक मंचों से हजारों जनसभाएं और रैलियां संबोधित कर चुकीं हैं।

सर्व विदित है कि रायबरेली में तीन लाख से भी अधिक लोध वोट है,साथ ही लगभग दो लाख यादव वोट भी है,कांग्रेस सपा गठबंधन के कारण यादव और लोध वोट सहित समूचा 50 प्रतिशत से भी अधिक ओबीसी वोट कांग्रेस के साथ होगा,कांग्रेस के परंपरागत वोटों को भी जोड़ दें,तो यह विक्ट्री समीकरण भाजपा को परास्त करने में मील का पत्थर साबित होगा।

भारतीय ओबीसी महासभा ने पत्र लिखकर कांग्रेस नेतृत्व से विनम्र अनुरोध किया है कि प्रियंका गांधी या गांधी परिवार का कोई भी सदस्य अगर रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ता है,तो ओबीसी समाज की संघर्षसील बेटी "साधना भारती" को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करके रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ाया जाए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement