Mar 24, 2024, 13:13 IST

हर कार्यकर्ता अपना बूथ जीतने का संकल्प लेंः गोविंद सिंह राजपूत

हर कार्यकर्ता अपना बूथ जीतने का संकल्प लेंः गोविंद सिंह राजपूत

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की होटल रॉयल पैलेस में बैठक ली। जिसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी अलग पहंचान बना चुका है, देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई तथा उन्हें लाभ पहुंचाया। इसके अलावा धार्मिक क्षेत्र में सनातन का ध्वजा पूरे विश्व में फहराया है। श्री राजपूत ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हांथ मजबूत करना है, ताकि निरंतर विकास का पहिया इसी तरह चलता रहे। श्री राजपूत ने बैठक में आये समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि हर बूथ पर 370 मतों की बढ़त बनाते हुए 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर कार्यकर्ता अपने जिम्मेदारी लेते हुए जीत का संकल्प लें। 
    बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में उतरे 1 महीने की मेहनत मे ंहम सुरखी विधानसभा से सबसे अधिक मतों से जीत कर लोकसभा में अपना अलग स्थान बना सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस में कोई टिकिट लेने वाला नहीं है क्योंकि उन्हें मालूम है के वे चुनाव हार जायेंगें। इस लिए सागर लोकसभा सीट पर कोई प्रत्याशी कांग्रेस को नहीं मिला है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाआंे ने कांग्रेस को लगभग अंतिम स्थिति पर पहुंचा दिया है। हम सब कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर मेहनत से काम करके लोकसभा सीट में सबसे अधिक सुरखी का योगदान देना है ताकि सुरखी का नाम सुर्खियों में बना रहे। 
    इस अवसर पर सुरखी विधानसभा के प्रभारी डाॅ.वीरेंद्र पाठक, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत सुखदेव मिश्रा,रामेश्वर नामदेव, पुष्पेंद्र सिंह भोलेराजा, ब्रजेंद्र सिंह, रणबहादुर सिंह, मूरत सिंह, मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, सुरखी मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, बिलहरा मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, सीहोरा मंडल अध्यक्ष, कमल कुर्मी, साहब सिंह, सरमन सिंह, विनोद ओसवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, गोविंद सिंह बटयावदा, नरवदा सिंह, लखन चैबे, पप्पू दुबे, राजू चैधरी, लोकमन लोधी, रामकुमार, गुड्डा शुक्ला,धीरज सिंह औरिया, जगदीश साहू, योगेश गोलू पड़रई सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement