बिना हिजाब गाना गाने पर ईरानी सिंगर Parastoo Ahmadi को 74 कोड़े, चार साथियों को भी सजा; दो साल तक कई पाबंदियां
Parastoo Ahmadi दिसंबर 2024 में बिना हिजाब ऑनलाइन कॉन्सर्ट करने वाली परस्तू अहमदी को अब 74 कोड़ों की सजा भुगतनी पड़ी है। उनके चार सहयोगियों को भी यही सजा दी गई है। दो साल तक संगीत गतिविधियों और विदेश यात्रा पर रोक के साथ यह मामला ईरान में महिला अधिकारों, हिजाब कानूनों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर जारी बहस का नया केंद्र बन गया है।