Jan 11, 2024, 19:25 IST

2024 को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा।

2024 को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा।

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी, 2024 को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर में विद्यार्थियों के साथ योग करेंगे।

युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9 से प्रातः 10:30 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानन्द जी के रिकॉर्डेड ऑडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियो प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम आकाशवाणी के प्रदेश के सभी प्रसारण केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।  

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ एक संकेत पर किया जाएगा। जि़लों में आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन में स्थानीय जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, समितियों एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

इस आयोजन में कक्षा 6वी से 12वी तक के छात्र-छात्राएँ स्वैच्छिक रूप से शामिल होंगे। प्राथमिक शाला में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे  दर्शक के रूप में उपस्थित रह सकेंगे

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement