Jun 22, 2024, 20:30 IST

साहित्यकार संजय कुमार अम्बष्ट विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान,2024 से अलंकृत हुए

साहित्यकार संजय कुमार अम्बष्ट विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान,2024 से अलंकृत हुए

मधुबनी  - नव उदय पब्लिकेशन द्वारा इस बार 17 जून 2024 कोअंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान,उत्तर प्रदेश, लखनऊ में विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान समारोह 2024 आयोजित किया गया जिसमे विश्व कृतिमान अलंकृत प्रतिभागी कवि, कला, साहित्य, समाज सेवा मे कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, लघु सिंचाई प्रमंडल, मधुबनी के लिपिक श्री संजय कुमार अम्बष्ट विश्व प्रसिद्ध नव उदित साहित्यकार सम्मान,2024 से अलंकृत हुए एवं बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार स्वरचित सत्यवादी पथ कविता मंचन किये.इस कार्यक्रम मे 14 पुस्तक लोकार्पण व 120  कवियों का अनवरत कविता पाठ हुए।
इस समारोह में 270 से अधिक पूरे विश्व से आये साहित्यकारों का सम्मान व उनका कविता पाठ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम चन्द्र (स्टाफ ऑफिसर ऑफ डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन) श्री नवीन जैन (डायरेक्टर ऑफ महेंद्रा बैंकिंग कोचिंग) श्री के. सी. गुप्ता (से.नि.कमिश्नर वाणिज्य कर अधिकरण) ई. राज बहादुर निषाद (प्रदेश उपाध्यक्ष मछुआरा कांग्रेस पार्टी विधान सभा प्रत्याशी), श्री रईस अख़्तर (IPS SP सिटी) डॉ नित्या वर्मा (डायरेक्टर सफल डायग्नोस्टिक सेंटर), कैप्टन डॉ. राजश्री (एन सी सी ऑफिसर) श्री सौरभ कमल (एल डी ए ऑफिसर)
कवि विजय बेशर्म, कवि वंदना सोनी, कवि अनूप कुमार, आज़ाद शदक,  (आर जे आकाशवाणी)   कवि अर्चना द्विवेदी, आचार्य कवि  कृष्ण पाद दास, नव उदय के सम्पादिका, प्रबंधक श्रीमती रितु अग्रवाल जी उपस्थित हुए जिन्होंने श्री अम्बष्ट को विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार सम्मान,2024 से सम्मानित किये.
इस कार्यक्रम के संयोजक श्री केशव राम, सुचिता चौहान, भी उपस्थित रहे। मंच प्रवंधन श्री हर्षित जैन, बरखा जैन, सोनल अग्रवाल, लव अग्रवाल द्वारा किया गया। 
मंच संचालन श्री मुकुंद मुरारी राम, श्रीमती मनीषा आंवले चौगावकर जी द्वारा किया गया।