Feb 8, 2024, 11:29 IST

08 फरवरी 2024 माघ कृष्ण त्रियोदशी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

08 फरवरी 2024 माघ कृष्ण त्रियोदशी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 माघ कृष्ण त्रियोदशी गुरुवार, ईस्वी 08 फरवरी 2024, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 04 मिनट से 15 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 19 मिनट से 13 बजकर 03 मिनट तक।

त्रियोदशी तिथि प्रातः 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी रहेगी।

उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 02 बजकर 15 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र रहेगा।

सिद्धि योग रात्रि 23 बजकर 08 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

वणिज करण प्रातः 11 बजकर 19 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

01 फरवरी से 28 फरवरी तक के व्रत एवं त्योहार

08 फरवरी, गुरुवार, मासिक शिवरात्रि
09 फरवरी, शुक्रवार, माघ अमावस्या
13 फरवरी, मंगलवार,  कुम्भ संक्रांति
14 फरवरी, बुधवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
20 फरवरी, मंगलवार, जया एकादशी
21 फरवरी, बुधवार, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 फरवरी, शनिवार,  माघ पूर्णिमा व्रत
28 फरवरी, बुधवार, संकष्टी चतुर्थी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक
चर 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 41 मिनट से 14 बजकर 04 मिनट तक 
अमृत 14 बजकर 04 मिनट से 15 बजकर 27 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि पर प्रातः 10 बजकर 05 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

*चंद्रमा धनु राशि पर प्रातः 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

मेष- सामाजिक मामलों में दखल बढ़ेगा। शुभ सूचनाओं को साझा करेंगे। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। पेशेवर बेहतर प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। दिन उत्तम फलकारक। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी।

वृष- भव्य उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दिन धनधान्य को बढ़ाने वाला एवं भाग्य भाग्यकारक।

मिथुन- सहजता और सृजनात्मकता में वृद्धि होगी। राहत का अनुभव करेंगे। विनम्रता और विवेक को बल मिलेगा। दिन शुभता वर्धक। योजनानुसार आगे बढ़ते रहें। साथी सहयोगी होगा।

कर्क- व्यक्तिगत मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। खर्च एवं निवेश पर जोर दे सकते हैं। सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच रखें। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।

सिंह- आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है। प्रतिभा प्रदर्शन को बल मिलेगा। दिन हितसंवर्धक। प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। कायक्षेत्र में अधिक समय दे सकते हैं।

कन्या- मान सम्मान बढ़त पर रहेगा। करियर कारोबार में सहजता शुभता बनी रहेगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। नवीनता पर फोकस रहेगा। प्रतियोगी अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला- भाग्य की प्रबलता से कार्यों में गति आएगी। अनुकूलता और आस्था से आत्मविश्वास को बल मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संकोच त्यागें।

वृश्चिक- आत्म अनुशासन से सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। रुटीन पर फोकस बनाए रखें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। सेहत से समझौता न करें। दिन सामान्य फलकारक।

धनु- निजी जीवन में सुख सौख्य संसाधनों की वृद्धि होगी। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। साझेदारी और समझौतों में गति आएगी। वाणी व्यवहार मधुर रखें। दिन हितकारक।

मकर- सक्रियता के साथ संतुलन का बड़ा महत्व होता है। छोटी चूकों पर भी ध्यान दें। विपक्ष सक्रिय हो सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। दिन सामान्य शुभ।

कुम्भ- बौद्धिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। विद्यार्थी उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान से शुभ सूचना मिल सकती है। दिन उत्तम फलकारक। खर्च पर ध्यान दें।

मीन- करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। विनम्रता और विवेक से आगे बढ़ते रहें। पारिवारिक मामलों में अकारण दखल से बचें। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.co.in      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement