
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
श्री श्री कालयुक्त नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2081 श्री शक संवत 1946 श्रावण कृष्ण तृतीया/चतुर्थी बुधवार, ईस्वी 24 जुलाई 2024, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वर्षा ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त कोई नही।
तृतीया तिथि प्रातः 07 बजकर 32 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि रहेगी।
शतभिषा नक्षत्र सायं 18 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
सौभाग्य योग प्रातः 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत शोभन योग रहेगा।
विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 32 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
01 जुलाई से 31 जुलाई तक के व्रत एवं त्योहार
24 बुधवार: गजानन संकष्टी चतुर्थी
28 रविवार: सावन कालाष्टमी
29 सोमवार: दूसरा सावन सोमवार
30 मंगलवार: दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 बुधवार: कामिका एकादशी व्रत
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 28 मिनट तक
अमृत 07 बजकर 28 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक।
शुभ 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक
चर 15 बजकर 56 मिनट से 17 बजकर 38 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा मकर राशि पर प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
मेष- सहजता और सौहार्द से दिन व्यतीत होगा। समझ और संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा। नए मित्रों से मिलना भाएगा। शिक्षा प्रेम और पवित्रता को बल मिलेगा। धनधान्य पर्याप्त बना रहेगा। दिन शुभकारक।
वृषभ- महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लाएं। शाम से पूर्व इन्हें पूरा कर लेने की सोच रखें। शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रहेगी। विनम्रता के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। बड़ों को आदर दें। दिन सामान्य शुभ।
मिथुन- स्वयं को तरोताजा और उत्साहित अनुभव करेंगे। सामाजिक संपर्क के क्षेत्र का विस्तार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने की सोच रखें। आलस्य त्यागें। दिन शुभ फलकारक।
कर्क- समझ सक्रियता और अनोखी कोशिशों का शुभ प्रतिफल खुशी बढ़ाएगा। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। परिवार से नजदीकियां बढ़ेंगी। उन्नति की राह पर तेजी से बढ़ेंगे। रहन सहन संवरेगा। दिन शुभ।
सिंह- सहज शुरुआत के साथ अवसरों का लाभ उठाते रहेंगे। शाम से परिस्थितियों में तेज सकारात्मक बदलाव आएगा। लंबित योजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी करें। दिन शुभता कारक।
कन्या- लाभकारक कार्यों को शासकीय कार्यदिवस में कर लेने की कोशिश करें। बैंकिग कार्यों को प्राथमिकता दें। सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी। समझ-विवेक पर बल दें। प्रतिष्ठा पूर्ववत रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।
तुला- कोशिशों को बनाए रखें। बड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ के संकेत बढ़ेंगे। वरिष्ठों से लाभ होगा। अनुशासन और नीति नियमों के पालन को बढ़ावा देंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
वृश्चिक- भाग्य की मेहरबानियॉं बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में शुभ संकेतों की वृद्धि होगी। लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किए रहें। जॉब के इच्छुकों को शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं। प्रशासनिक में दखल बढ़ेगा। दिन शुभ।
धनु- सकारात्मकता के साथ सुनियोजित रूप से आगे बढ़ते रहें। बाधाओं में कमी आएगी। गरिमा और गोपनीयता का ध्यान रखें। शाम को भ्रमण मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है। दिन उत्तरोत्तर शुभ।
मकर- आवश्यक कार्यों में तेजी लाएं। शाम से पहले इन्हें पूरा कर लेने की सोच रखें। दाम्पत्य में आदर्श और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी उम्मीदों पे खरा उतरेगा। निरंतरता बनाए रखें। दिन सामान्य शुभ।
कुंभ- अनुशासनात्मक और आशावादी रहकर आगे बढ़ें। निजी जीवन में खुशियों की संरचना बढ़ेगी। बाधाओं में कमी आएगी। लंबित मामले उभर सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। दिन सामान्य से शुभकर।
मीन- शिक्षा संस्कार प्रेम और अर्थ से जुड़े मामले सक्रिय बने रहेंगे। कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लेने की सोच रखें। खर्च में वृद्धि संभव है। बदले की भावना से कोई काम न करें। दिन सामान्य से शुभ।
पँ. हरीश शर्मा
*"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद,
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095
www.mahakaljyotish.co.in
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish