Brian Devine ब्रायन डिवाइन पर लगा दो साल का प्रतिबंध इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में चर्चा का विषय बन गया है। उंगलियां चटकाकर बल्ले से गेंद लगने जैसी आवाज निकालने का आरोप अगर सही है, तो यह केवल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि अंपायर और विरोधी टीम के भरोसे के साथ खिलवाड़ भी है। इस कार्रवाई के तहत डिवाइन को खेलने के साथ-साथ कोचिंग, अंपायरिंग और क्रिकेट से जुड़ी अन्य गतिविधियों से भी दूर रहना होगा।
क्रिकेट में ऐसा धोखा! उंगलियां चटकाकर गेंद लगने की आवाज निकालता था Brian Devine, अंपायर देते रहे आउट; 2 साल का बैन
