Nov 19, 2026, 17:11 IST

Delhi Airport में जबरन घुसा हरियाणा का एथलीट, बिना वीजा विदेश जाने की थी जिद; CISF ने दौड़ाकर पकड़ा, VIDEO वायरल

Delhi Airport पर हरियाणा के एथलीट की इस हरकत ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। बिना वीजा और वैध यात्रा दस्तावेजों के विदेश जाने की कोशिश में युवक ने चेकिंग स्टाफ को चकमा देकर टर्मिनल में घुसने का प्रयास किया, लेकिन CISF की QRT टीम ने उसे समय रहते पकड़ लिया। अब दिल्ली पुलिस की जांच से पता चलेगा कि कुनाल ने ऐसा कदम क्यों उठाया और इस पूरी घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।