Pakistan एशियन गेम्स 2026 पाकिस्तान के साथ Ashley Noffke का आखिरी असाइनमेंट होगा। इसके बाद वह नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। KNCB के साथ उनका करार 2028 के अंत तक रहेगा। दूसरी ओर, PCB ने उनके स्थान पर नए बॉलिंग कोच की तलाश शुरू कर दी है और इसके लिए 8 अक्टूबर 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं। नॉफ्के के जाने के साथ पाकिस्तान के सपोर्ट स्टाफ में हाल के महीनों में हुआ बदलाव एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Pakistan क्रिकेट टीम को बड़ा झटका! बॉलिंग कोच Ashley Noffke ने छोड़ा पद, अब नीदरलैंड्स की टीम को देंगे कोचिंग; PCB ने शुरू की नए कोच की तलाश
