Jul 6, 2022, 10:41 ISTउत्तरप्रदेश

रामपुर और आजमगढ़ में हार, प्रचार नहीं करने की वजह का अखिलेश यादव ने खोला राज

रामपुर और आजमगढ़ में हार, प्रचार नहीं करने की वजह का अखिलेश यादव ने खोला राज

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रचार नहीं करने जाने के पीछे वजह बताई है।

अखिलेश यादव ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी पार्टी के लोगों ने कहा था कि हम जीत जाएंगे आपको आने की ज़रूरत नहीं। इसलिए मैं आजमगढ़ और रामपुर प्रचार के लिए नहीं गया।

इससे पहले अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि सरकार को अपनी बड़ी उपलब्धि बतानी है तो उसे जातीय जनगणना करानी चाहिए। यूपी सरकार को कोई पर्दे के पीछे से चला रहा है।

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार के 100 दिन की उपलब्धि यह है कि उनके उप मुख्यमंत्री को ही नही पता उनके विभाग मे तबादला हो गया। सरकार को कोई पीछे से चला रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी दारोगा भर्ती मामले मे बड़े पैमाने पर धांधली हुई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के सवाल पर बोले यह अधूरा है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में तो स्वीकार कर लिया की ईडी सरकार है। कई प्रदेशों में इसी के कारण कई जगह इन्होंने सरकार बनाई। उन्होंने सपा सरकार का बखान किया। कहा कि लुलू माल व बुंदेलखंड एक्सप्रेस सपा सरकार की देन है।

News Hub