Muzaffarnagar आयोजित कृषक प्रशिक्षण में 109 किसानों को मिलेट्स की खेती, उसके पोषण संबंधी महत्व और प्राकृतिक तरीके से उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा के विशेषज्ञों ने मोटे अनाज से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की, जबकि पशुपालन विभाग ने पशु रोग, रखरखाव और दुग्ध उत्पादन से संबंधित उपयोगी जानकारी दी। कृषि विभाग ने सरकारी योजनाओं, मिलेट्स की वर्तमान प्रासंगिकता और वर्षा ऋतु में गन्ने की फसल के कीट, रोग एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर चर्चा की। प्रगतिशील किसान ध्यान सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक जानकारी, कृषि विविधीकरण और टिकाऊ कृषि की दिशा में जागरूक करना रहा।
जानसठ Muzaffarnagar में 109 किसानों ने सीखा मोटे अनाज का महत्व, मिलेट्स की खेती से सेहत और मिट्टी दोनों बचाने पर जोर
