Nov 6, 2026, 19:01 ISTउत्तरप्रदेश

Muzaffarnagar में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 14 केंद्रों पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा

Muzaffarnagar में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत 14 केंद्रों पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया। जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह ने निरीक्षण के दौरान कार्मिकों को सही आंकड़े जुटाने, निर्धारित समयसीमा का पालन करने और जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।