Oct 1, 2026, 18:05 ISTउत्तरप्रदेश

Muzaffarnagar में फिर तेज हुई जाट आरक्षण की मांग, 4 अक्टूबर को बुढ़ाना में महासम्मेलन; यशपाल मलिक बोले- केंद्र की OBC सूची में शामिल करने की मांग उठेगी

Muzaffarnagar जाट महासम्मेलन केंद्र की OBC सूची में जाट समाज को शामिल करने की मांग पर केंद्रित रहेगा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक के अनुसार सम्मेलन में मुजफ्फरनगर के अलावा सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद और मेरठ से लोग शामिल होंगे। समिति ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। आरक्षण को लेकर 2014 की अधिसूचना और 2015 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह मुद्दा लंबे समय से बहस और आंदोलन का विषय रहा है। अब 4 अक्टूबर के सम्मेलन में समिति आगे की रणनीति और अपनी मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाने की कोशिश करेगी।