Nov 13, 2026, 22:13 ISTउत्तरप्रदेश

Muzaffarnagar में मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार; दो लिथियम बैटरियां बरामद

Muzaffarnagar पुरकाजी पुलिस ने ग्राम गोधना के मोबाइल टावर से लिथियम बैटरी चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दोनों बैटरियां बरामद करने का दावा किया है। 11 नवंबर को दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस ने 13 नवंबर को गोधना के जंगल से कैम्पा जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।