Oct 7, 2026, 19:50 ISTउत्तरप्रदेश

श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों और पुष्पवर्षा से गूंजा Muzaffarnagar कथा स्थल

Muzaffarnagar श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग ने आशीर्वाद वेंकट हॉल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कथा, भजनों, पुष्पवर्षा और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच श्रद्धालु देर तक झूमते और नृत्य करते रहे। आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय ने कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से निष्काम भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया।