Muzaffarnagar कवाल के पास हुए इस हादसे ने कुछ ही मिनटों में सड़क को आग के मंजर में बदल दिया। डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में लगी भीषण आग और उसके बाद सामने आया वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया गया और जले हुए ट्रक को हटाकर हाईवे पर यातायात भी बहाल कर दिया गया।
Muzaffarnagar में डिवाइडर से टकराते ही ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; वीडियो वायरल
