Oct 7, 2026, 19:47 ISTउत्तरप्रदेश

Muzaffarnagar की वंशिका ने गोरखपुर में दिखाया दम, प्रदेशीय Taekwondo प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Taekwondo वंशिका की यह उपलब्धि केवल एक कांस्य पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन छात्राओं के लिए भी प्रेरणा है जो पढ़ाई के साथ खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के लिए पदक जीतकर वंशिका ने होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जड़ौदा के साथ मुजफ्फरनगर का नाम भी रोशन किया है। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि आने वाले समय में वंशिका और ऊंचे स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाएगी।