Pushkar Singh Dhami ने आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राज्य आंदोलन के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की बात कही। उत्तराखंड की राज्यमंत्री मधु भट्ट और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक के विकास और राज्य आंदोलनकारियों तथा उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर भी बात हुई।
रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर शहीदों को नमन, उत्तराखंड CM Pushkar Singh Dhami ने अर्पित की श्रद्धांजलि; बोले- बलिदान के अनुरूप बनेगा सशक्त उत्तराखंड
