Oct 20, 2022, 19:36 IST

अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वो उसकी सरजमीं पर मौजूद हर आतंकी संगठन और हर आतंकी के खिलाफ एक्शन ले।

अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वो उसकी सरजमीं पर मौजूद हर आतंकी संगठन और हर आतंकी के खिलाफ एक्शन ले।

अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वो उसकी सरजमीं पर मौजूद हर आतंकी संगठन और हर आतंकी के खिलाफ एक्शन ले। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- हमने पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार को बता दिया है कि उन्हें आतंकियों के हर ठिकाने पर कार्रवाई करनी चाहिए। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा राज्य के एक मंत्री ने दावा किया है कि उन्हें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) की तरफ से धमकी मिली है। यहां के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर आतिफ खान ने मीडिया से कहा- मुझे TTP ने धमकी दी है कि अगर मैंने उन्हें 80 लाख रुपए नहीं दिए तो वो मुझे जान से मार देंगे।

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट यानी विदेश मंत्रालय के डिप्टी स्पोक्सपर्सन वेदांत पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमने पाकिस्तान को अपनी चिंताओं के बारे में साफ तौर पर बता दिया है। पाकिस्तान को TTP समेत हर आतंकी संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ये आतंकी संगठन उनके मुल्क के साथ ही हर किसी के लिए खतरा हैं। पटेल ने आगे कहा, पाकिस्तान ने भी आतंकवाद झेला है। अब हम चाहते हैं कि टेरेरिज्म खत्म करने के लिए वहां की सरकार और फौज अमेरिका के साथ काम करे। हम उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्हें हर आतंकी और हर आतंकी संगठन के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। इससे न सिर्फ रीजनल बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी हम खतरों से निपट सकेंगे।

यहां के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर आतिफ खान ने बुधवार को कहा, पाकिस्तान तालिबान ने मुझे एक लेटर भेजा है। इसमें कहा गया है कि मैं तीन दिन में उन्हें 80 लाख रुपए भेजूं। अगर ऐसा नहीं होता तो वो मुझे मार देंगे। खैबर में लंबे वक्त से तालिबान के आतंकी मौजूद हैं। हालिया वक्त में इन्होंने फौज और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के अफसरों पर हमले किए हैं। पाकिस्तान सरकार ने इनसे बातचीत की कोशिश की थी, ये नाकाम हो चुकी है।