क्रेडिट सुइस बैंक, जो अभी भी पिछले साल अरबों डॉलर के नुकसान से जूझ रहा था, को रविवार को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ा। दरअसल, एक अंतरराष्ट्रीय जांच से यह आरोप लगाया गया है कि, क्रेडिट सुइस बैंक ने दशकों से डर्टी मनी को संभाला है।
एक क्रॉस बॉर्डर मीडिया इन्वेस्टिगेशन ने रविवार को दावा किया कि स्विट्जरलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने दसियों अरबों डॉलर की गलत कमाई की थी। बता दें कि यह दावा, एक अंदरूनी सूत्र के बड़े पैमाने पर डेटा लीक के आधार पर किया गया है।
क्रेडिट सुइस ने रविवार को एक बयान में "आरोपों और आक्षेपों" को खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि उठाए गए कई मुद्दे ऐतिहासिक थे, जिसमे से कुछ तो 1940 के दशक तक के थे।
संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना (ओसीसीआरपी) द्वारा समन्वित जांच, फ्रांस के ले मोंडे और ब्रिटेन में द गार्जियन सहित दुनिया भर के 47 विभिन्न मीडिया आउटलेट्स को एकजुट करती है।
OCCRP द्वारा "स्विसलीक्स" करार दिया गया यह लेटेस्ट प्रोजेक्ट, एक साल पहले जर्मनी के सुदेउत्शे ज़ितुंग अखबारों में डेटा के लीक होने से शुरू हुआ था।
जांच से पता चला है कि क्रेडिट सुइस ने कई दशकों से अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े धन को खुद से जोड़कर, अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग नियमों का उल्लंघन किया था।
OCCRP ने कहा कि लीक में 1940 के दशक और 2010 तक 37,000 व्यक्तियों या कंपनियों से संबंधित 18,000 से अधिक बैंक खातों की जानकारी शामिल थी।
यह कहना गलत नहीं होगा कि यह एक प्रमुख स्विस बैंक से अब तक का सबसे बड़ा लीक था।
