May 17, 2022, 15:05 IST

खत्म होते विदेश मुद्रा भंडार के बीच बांग्लादेश को अब भी एक उम्मीद की किरण दिख रही है

खत्म होते विदेश मुद्रा भंडार के बीच बांग्लादेश को अब भी एक उम्मीद की किरण दिख रही है

बांग्लादेश ने आयात खर्च का भुगतान करने के लिए देश में जमा डॉलर की बिक्री जारी रखी है। बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार खाली होता जा रहा है। देश में जितनी विदेशी मुद्रा बची हुई है, उससे अगले पांच महीनों तक ही आयात का खर्च वहन किया जा सकता है। अगर वैश्विक बाजार में कीमतें और बढ़ती हैं, तो बांग्लादेश का आयात खर्च और बढ़ेगा और विदेशी मुद्रा भंडार पांच महीने से पहले भी खत्म होने की उम्मीद है।

उम्मीद की किरण

खत्म होते विदेश मुद्रा भंडार के बीच बांग्लादेश को अब भी एक उम्मीद की किरण दिख रही है। बांग्लादेश को निर्यात से होने वाली आय में वृद्धि का सिलसिला जारी है। चालू वित्त वर्ष के जुलाई-अप्रैल में घरेलू कपड़ा व्यापार, कृषि उत्पादों, चमड़े और चमड़े के उत्पादों के निर्यात से बांग्लादेश की आय एक अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं, जूट और जूट उत्पादों से होने वाली निर्यात आय भी करीब एक डॉलर है। बांग्लादेश अगर ये सुनिश्चित करता है कि निर्यात में किसी तरह का भ्रष्टाचार न हो और कोई अवैध तरीका न अपनाया जाए तो निर्यात से होने वाले विदेशी आय में तेजी आएगी। इससे बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने से बच जाएगा, भले ही आयात खर्च में वृद्धि जारी रहे।