Feb 22, 2022, 19:42 IST

कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि, 42.57 करोड़ से ज्यादा हुए केस

कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि, 42.57 करोड़ से ज्यादा हुए केस

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 42.57 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 58.9 लाख से ज्यादा की मौत हुई है, जबकि 10.38 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से सामने आए हैं।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टाकीकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 425,769,997, 5,893,821 और 10,387,202,367 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 78,526,236 और 935,951 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 42,838,524 मामले हैं जबकि 512,109 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 28,258,458 मामले हैं जबकि 644,918 लोगों की मौत हुई हैं।