May 4, 2022, 14:14 IST

एलन मस्क ने अपने ट्वीट में संकेत दिए हैं कि भविष्य में टि्वटर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ पैसे चुकाने पड़ सकते हैं

एलन मस्क ने अपने ट्वीट में संकेत दिए हैं कि भविष्य में टि्वटर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ पैसे चुकाने पड़ सकते हैं

एक नए ट्वीट से यूजर्स में खलबली मच गई है। दरअसल, अब लोग फ्री में ट्विटर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

इसके लिए यूजर्स को पैसे चुकाने होंगे। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में संकेत दिए हैं कि भविष्य में टि्वटर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि, एलन मस्क ने साफ कर दिया कि कैजुअल यूजर्स के लिए यह हमेशा फ्री रहेगा।

मस्क ने किया यह ट्वीट
दरअसल, एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा,'कैजुअल यूजर्स के लिए Twitter हमेशा मुफ्त रहेगा। लेकिन कमर्शियल और सरकारी यूजर्स को थोड़ी सी लागत चुकानी पड़ सकती है।' मस्क का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। बता दें कि हाल ही में मस्क सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है।

मेट गाला में शिरकत करने पहुंचे थे मस्क
इससे पहले एलन मस्क ने सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्विटर की सफलता का अहम कदम यह होगा कि वह अपने यूजर्स का महत्वपूर्ण रूप से विस्तार कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह चाहते हैं कि अमरीका का एक बड़ा हिस्सा ट्विटर पर हो और संवाद में शामिल हो।

बड़े बदलाव के मूड में मस्क
एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मसक ट्विटर में बड़े बदलाव करने के मूड में हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी से सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।