इस्लामी आतंकी संगठन अल कायदा के बाद अब इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने भी उन्हें धमकी दी है। इस्लामी आतंकी संगठन की दक्षिण-पूर्व और मध्य एशिया की विंग ISKP ने 10 मिनट का एक वीडियो रिलीज़ किया है।
इस वीडियो में ईशनिंदा (Blasphemy) और दिल्ली के जहाँगीरपुरी में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को ध्वस्त किए जाने को लेकर हिंदुओं पर हमला करने की धमकी दी है। पहला समाचार बुलेटिन भारत और ईशनिंदा के मुद्दे पर केंद्रित है।' इस्लामी आतंकी संगठन ने इस प्रोपेगेंडा वीडियो में एक भारतीय फिदायीन (Suicide Bomber) को भी दिखाया है। वीडियो में इस फिदायीन हमलावर का नाम केपी इजास (Kalukettiya Purayil Ijas) बताया गया है। आतंकी संगठन ने अपने इस वीडियो में नुपूर शर्मा और भारत पर हमले के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और सिखों पर भी हमला करने की धमकी दी है।
