Aug 14, 2022, 10:11 IST

France कर रहा लू की तीसरी लहर का सामना, तापमान पहुंचा 38-41 डिग्री

France कर रहा लू की तीसरी लहर का सामना, तापमान पहुंचा 38-41 डिग्री

पेरिसः फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर जारी है। लू की तीसरी लहर में तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। एक समाचार एजेंसी ने देश की राष्ट्रीय मौसम सेवा मेटियो-फ्रांस के हवाले से कहा, कि ‘गर्मी की लहर जो 31 जुलाई से शुरू हुई थी और मुख्य रूप से सप्ताह की शुरुआत तक भूमध्यसागरीय क्षेत्रों से संबंधित थी, अब दक्षिण-पश्चिम और अटलांटिक तट तक फैल गई है।’’

देश में जुलाई में बारिश कम हुई है। अगस्त में बारिश के आसार भी बेहद कम है। मेटियो-फ्रांस ने चेतावनी दी है कि तापमान के बढ़ने सेमिट्टी की नमी पर बुरा असर पड़ रहा है, जिससे देश सूखे को और बढ़ सकता है।