Apr 1, 2022, 20:20 IST

गुजराती NRI ने यूक्रेन के लिए धन जुटाने के लिए अटलांटा में लोल दयारो नामक एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया

गुजराती NRI ने यूक्रेन के लिए धन जुटाने के लिए अटलांटा में लोल दयारो नामक एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया

जिसमें गुजराती NRI ने यूक्रेन के लिए धन जुटाने के लिए अटलांटा में लोल दयारो नामक एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में लोक गायिका Geetaben Rabari ने अपनी आवाज के जो जलाव बिखेरा है, लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।
हवा में उड़ाए करोड़ों रुपए

गीताबेन रबारी ने विशाल दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन किया। परफॉर्मेंस के दौरान खुश हुए दर्शकों ने स्टेज पर करोड़ों रुपए उड़ा डाले। यूक्रेन के लिए ऑडोटोरियम में मौजूद लोगों ने डॉलर की बौछार की। पोडियम के चारों ओर बिखरे डॉलर के नोट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। स्टेज पर गायिका गीताबेन बैठी हुई हैं और आस-पास कई सारे नोट गिरे हुए देखे जा सकते हैं। गीताबेन यूक्रेन के लोगों के लिए 300,000 डॉलर (2.25 करोड़) जुटाने में कामयाब रहीं।
तस्वीरों को गीताबेन रबानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनकी तस्वीरों ने लोगों के होश उड़ा दिए। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''अमेरिका के जॉर्जिया स्थित अटलांटा में इंटरैक्टिव लाइव दर्शकों के लिए एक लोक दयारो शो (Lok Dayro show) था। आप सभी के साथ कुछ आध्यात्मिक क्षण साझा कर रही हूं ''।