May 25, 2022, 13:57 IST

संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा एक राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा है

संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा एक राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा है

व्हाइट हाउस ने बयान में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को टोक्यो से वापस फ्लाइट में शूटिंग के बारे में पता चला। बाइडेन ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमें पूछना होगा कि गॉड के नाम पर हम कब बंदूक की लॉबी के खिलाफ खड़े होंगे? बाइडेन ने यात्रा के बारे में कहा कि वह इस तथ्य से चकित थे कि इन अन्य देशों में से किसी ने भी इन गोलीबारी का अनुभव नहीं किया।

बाइडेन ने निराशा और गुस्से के साथ कहा, कि ‘एक राष्ट्र के रूप में, हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर हम कब तक बंदूक की लॉबी के लिए खड़े होंगे और इसके खिलाफ क्या कर सकते हैं? जो माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देख पाएंगे, उनके बारे में सोचने की जरूरत है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब एक्शन लेने का समय है। हमें उन लोगों को बताने की जरूरत है जो इस तरह कानून के खिलाफ जाकर बंदूक उठाते हैं, हम उन्हें माफ नहीं करेंगे।’’

ऑस्ट्रेलिया में शुरू किए गए बंदूक नियंत्रण कानून को एक मॉडल के रूप में इस्तेमाल किया गया है। अमेरिका में भी इसकी चर्चा हो चुकी है। इन घटनाओं पर नजर रखने वाले एजुकेशन वीक के अनुसार, मंगलवार की शूटिंग 2022 में अमेरिका में 27वीं स्कूलों में हुई गोलीबारी थी। इस साल 212 सामूहिक गोलीबारी हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा एक राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा है। सामूहिक गोलीबारी की हर घटना के बाद कॉमनसेंस नियंत्रण की मांग चरम पर होती है और कुछ समय बाद जब शक्तिशाली गन लॉबी सांसदों, नीतिगत हलकों और मीडिया के बीच समर्थकों की अपनी सेना के साथ पीछे हट जाती है।