Mar 2, 2022, 18:12 IST

कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां रूस में अपना संचालन बंद कर रही हैं

कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां रूस में अपना संचालन बंद कर रही हैं

रूस के लिए यूक्रेन पर हमला करना भारी पड़ने लगा है। उसे दुनियाभर के देशों से प्रतिबंध का तो सामना करना ही पड़ रहा था अब कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां रूस में अपना संचालन बंद कर रही हैं तो कई व्यापारिक संबंधों को ही खत्म कर रही हैं। इनमें अमेरिकी कंपनियां सबसे आगे हैं जो तेजी से रूस से डिस्कनेक्ट हो रही हैं।

यूक्रेन के क्रूर हमलों के जवाब में रूस को अब अमेरिका समेत कई बड़े देशों से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। रूस को सबक सिखाने के लिए उसे आर्थिक तौर पर बैन करने और व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की दिशा में कदम उठाया रहे हैं। रूस को अलग-थलग करने के लिए बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी रूस से भाग रही हैं जिसमें कई अमेरकी कंपनियां भी शामिल हैं। अबतक कुल 28 कंपनियां रूस से या तो जा रही हैं या फिर अपने व्यापारिक रिश्ते खत्म कर रही हैं। जिस तरह से बहुराष्ट्रीय कंपनियां रूस से जा रही हैं वो इस देश की अर्थव्यवस्था के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

Coca-Cola कंपनी से लेकर Apple तक रूस अमेरिकी कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार रहा है। यूक्रेन पर हमले के कारण और रूसी उपभोक्ताओं पर प्रतिबंधों कारण अब ये कंपनियां यहाँ निवेश या व्यापार करने से बच रही हैं।

अब तक किन कंपनियों ने छोड़ा रूस का साथ?

गूगल, NIKE, एप्पल, और मेटा जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियां अभी या तो रूस से अपना व्यापार बंद कर रही हैं या सख्त कदम उठाया रही हैं। अमेरिका की तेल और गैस की दिग्गज कंपनी BP ने घोषणा की कि वो रूस में अरबों के निवेश के अब उसे छोड़ रही है। कई अमेरिकी कंपनियां रूस को सभी शिपमेंट तक रोक रही हैं।

American Express

क्रेडिट कार्ड कंपनी ने शुक्रवार शाम घोषणा की कि वह रूसी बैंक भागीदारों के साथ संबंध समाप्त कर रही है।

Apple

इस कंपनी ने देश में अपने प्रोडक्टस बिक्री को रोक दिया है। ये रूस से बाहर अपने स्टोर से रूसी-राज्य-नियंत्रित नेटवर्क आरटी न्यूज और स्पुतनिक को भी हटाने की घोषणा कर चुका है।

Nike

इसने रूस में अपनी वेबसाइट पर रूसी जनता के लिए अपने प्रोडक्टस को Unavailable कर दिया है।

DELL

डेल टेक्नोलॉजीज (डीईएल) ने याहू फाइनेंस को पुष्टि की है कि उसने यूक्रेन और रूस में अपने प्रोडक्टस की बिक्री को निलंबित कर दिया है।

Intel, AMD

Intel और AMD ने कथित तौर पर रूस में चिप शिपमेंट को निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा जिन कंपनियों ने अमेरिका के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को खत्म किया है या प्रोडक्टस की बिक्री पर रोक लगाई हैं उनके नाम हैं:

Snap, Goldman Sachs, DirectTV, Mastercard, Visa, Adidas, BlackRock, General Motors, Harley Davidson, Disney, Warner Bros, Meta, Twitter, Google, Delta Air Lines, Tesla, SpaceX, Fedex, UPS , Airbnb, Etsy, HSBC, NYSE, Nasdaq, ऊर्जा कंपनी ExonMobil.