Mar 3, 2022, 14:26 IST

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया

पंजाब के 6 कांग्रेस सांसदों ने बुधवार 2 मार्च को विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से दिल्ली में उनके कार्यालय में आकर मुलाकात की और उनसे यूक्रेन में भारतीय छात्रों को जल्द से जल्द निकालने का आग्रह किया। 

पंजाब के 6 कांग्रेस सांसदों के डेलिगेशन ने यूक्रेन के खार्किव में फंसे छात्रों के सुरक्षित निकासी पर विशेष जोर दिया। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा और निकासी के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

मीनाक्षी लेखी ने यह भी आश्वासन दिया कि यूक्रेन से तेजी से और प्रभावी निकासी के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों को सेवा में लगाया गया है। पंजाब कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में जसबीर एस गिल, मनीष तिवारी, गुरजीत सिंह औजला, रवनीत सिंह बिट्टू, संतोख सिंह चौधरी, डॉ अमर सिंह शामिल थे।