पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) के निधन की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुशर्रफ का शुक्रवार को दुबई (Dubai) के एक अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुवार से वेंटिलेटर (Ventilators) पर थे। उन्हें दिल और अन्य बीमारियों के चलते दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कारगिल युद्ध के लिए ठहराया जाता है जिम्मेदार मुशर्रफ 2001 से 2008 तक पाकिस्तान (Pakistan) के राष्ट्रपति रहे। इससे पहले वह सेना प्रमुख भी थे। कारगिल युद्ध (Kargil War) के लिए सीधे तौर पर मुशर्रफ को जिम्मेदार ठहराया जाता है। उस समय परवेज मुशर्रफ को लगा था कि कारगिल में घुसपैठ कर पाकिस्तान को भारत पर रणनीतिक बढ़त मिल जाएगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। जिसमें सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
