यूक्रेन के साथ रूस की लड़ाई धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। रूसी सेना यूक्रेन के अंदरूनी हिस्सों में पहुंचने लगी है। इसके साथ ही यूक्रेन की जनता को डराने के लिए रूस के सैनिक तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगे हैं। इस वीडियो में एक रूसी सैनिक हाथों में दो ग्रेनेड लेकर यूक्रेनी जनता को डरा रहा है। हालांकि जनता ने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया और आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया।
इस फुटेज में नजर आ रहा है कि एक रूसी सैनिक हाथों में ग्रेनेड लिए जनता के बीच जा रहा है। डेली मेल ऑनलाइन के मुताबिक इसके पीछे उसका मकसद यह था कि ग्रेनेड देखकर लोग डर जाएं और आत्मसमर्पण के लिए तैयार हो जाएं। इस दौरान डरी हुई यूक्रेनी जनता शेम-शेम के नारे लगा रहे हैं। भीड़ में से कुछ लोग उसे चेतावनी भी दे रहे हैं कि अपना ग्रेनेड हमें मत दिखाओ। यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से को घेरने के बाद रूसी सिपाही यहां पर लोगों से सरेंडर के बारे में बात करने पहुंचा था। बताया जाता है कि इस दौरान उसने कॉनटॉप के मेयर आर्तेम से बातचीत की और उन्हें लड़ाई करने या सरेंडर करने की चेतावनी दी।
रूसी सैनिकों के वहां से जाने के बाद मेयर यूक्रेन की जनता से पूछती है कि आप लोग क्या चाहते हैं, लड़ाई या सरेंडर? इसके जवाब में यूक्रेन के लोग उत्साह से कहते हैं नि:संदेह लड़ाई। गौरतलब है कि रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन के प्रमुख शहर खेरसन पर कब्जा कर लिया। करीब तीन लाख की आबादी वाला यह शहर अब पुतिन की सेना के कब्जे में है।
