बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) शेफाली शाह की ड्रामा थ्रिलर फिल्म 'जलसा' (Jalsa) होली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है.
सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित 'जलसा' (Jalsa) का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार कृष्ण कुमार, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के विक्रम मल्होत्रा शिखा शर्मा सुरेश त्रिवेणी ने किया है. 'जलसा' में विद्या बालन (Vidya Balan) एक मशहूर पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं, जबकि शेफाली शाह एक कुक के किरदार में दिखाई दे रही हैं.
कहानी
फिल्म 'जलसा' (Jalsa) की कहानी के बारे में बात करें तो इसमें माया मेनन (विद्या बालन) रुकसाना (शेफाली शाह) की कहानी दिखाई देती है. पेशे से पत्रकार माया मेनन सच्चाई को अपनी पहचान बताती है मुश्किल सवाल पूछने के लिए जानी जाती है. कहानी में मोड़ तब आता है जब माया के घर पर काम कर रही रुकसाना की बेटी का हिट एंड रन वाला एक्सीडेंट होता है. रुकसाना, माया मेनन के लिए एक घर की सदस्य की तरह है रुकसाना उसके घर पर खाना बनाने का काम करती है साथ ही साथ माया के बच्चे का भी पूरा ध्यान रखती है. इस एक्सीडेंट के बाद से रुकसाना माया की जिंदगी में उथल-पुथल शुरू हो जाती है. आगे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी.
