Jul 22, 2022, 20:05 IST

श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के सांसद गुणवर्धने ने अन्य वरिष्ठ सांसदों की उपस्थिति में राजधानी कोलंबो में शपथ ली

श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के सांसद गुणवर्धने ने अन्य वरिष्ठ सांसदों की उपस्थिति में राजधानी कोलंबो में शपथ ली

श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के सांसद गुणवर्धने ने अन्य वरिष्ठ सांसदों की उपस्थिति में राजधानी कोलंबो में शपथ ली। उनकी कैबिनेट के शेष मंत्रियों को शुक्रवार को ही बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले बुधवार को रानिल विक्रमसिंघे को एक संसदीय वोट में दक्षिण एशियाई देश के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया और उन्होंने गुरुवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति का पद संभालते ही विक्रमसिंघे ने गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से ग्रस्त देश की हालत सुधारने के लिए सभी से एकजुटता का आह्वान किया था।

इसके साथ ही विक्रमसिंघे ने देश में जारी राजनीतिक संकट के समाधान की दिशा में भी जल्द कदम उठाने के संकेत दिए थे। दिनेश गुणवर्धने को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाने को इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। विक्रमसिंघे चाहते हैं कि जल्द से जल्द देश में एक सरकार हो, जो देश के हालात सुधारने के लिए फैसले ले और जो भी जरूरी कदम हों, वह उठाए।