Aug 10, 2022, 19:34 IST

रेरिज्म का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इससे दुनिया का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं

रेरिज्म का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इससे दुनिया का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने आतंकवाद के मुद्दे पर कुछ देशों के दोहरे मापदंड को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक अहम मीटिंग में कम्बोज ने कहा- आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसको लेकर दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जा सकते। ये बिल्कुल साफ है कि टेरेरिज्म का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इससे दुनिया का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं रहा। कम्बोज दुनिया में आतंकवाद का खतरा विषय पर बोल रहीं थीं।

उन्होंने कहा- अगर हमने आतंकवाद को सिर्फ आतंकवाद नहीं माना, इसे अलग-अलग देखना बंद नहीं किया तो इससे खतरा बढ़ता जाएगा। अपनी सुविधा के हिसाब से इस समस्या को देखना खतरनाक साबित होगा। इसके खिलाफ दुनिया को एकजुट होकर कार्रवाई करनी होगी।