यूक्रेन-रूस युद्ध से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लगा है। दोनों देशों के बीच की तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते 11 महीने से जंग जारी है और इस युद्ध का क्या अंजाम होने वाला है इसका जायजा अलग-अलग तरीके लगाया जा रहा है। इस युद्ध के जरिए यूक्रेन को तो भारी नुकसान हुआ ही है साथ ही साथ रूस पर भी इस युद्ध का बड़ा प्रभाव पड़ा है।
हाल ही में स्ट्रैटिजिस्ट एंड एनालिस्ट के एक सर्वे के मुताबिक, यूक्रेन-रूस का दोनों देशों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। यूक्रेन को वापस से उठकर खड़े होने में कई साल लग जाएंगे, मगर सर्वे में रूस को लेकर एक चौंकाने वाली बात साझा की गई है।
10 साल में तबाह हो जाएगा रूस?
स्ट्रैटिजिस्ट एंड एनालिस्ट के सर्वे के मुताबिक, इस युद्ध के जल्द ही खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सर्वे में दावा किया गया है कि आने वाले 10 सालों में रूस का अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। रूस की इकॉनमी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा जिसे देश की स्थिति चरमरा जाएगी। रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध की लागत काफी ज्यादा है। आने वाले सालों में रूस इस लागत पर काबू नहीं पाएगा तो उसका तबाह होना तय है।
कब खत्म होगी जंग?
सर्वे के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग कब खत्म होगी इस के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूसी आक्रमण के लगभग 1 साल पूरा होने वाले हैं इसके बाद भी किसी तरह की नरमी नहीं देखी गई है। इस दौरान कई लोगों की जानें गई, भारी संख्या में जान और माल की क्षति हुई।
रूस को बदले में यूक्रेन के आक्रोश को भी झेलना पड़ा। यूक्रेन के निशाने पर भी रूस के कई इलाके आए जिसे नेस्तनाबूद कर दिया गया।
