Jalandhar -BSF मुख्यालय ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी ने अपने ही सिम से किया IED धमाका, तरनतारन तक पहुंची जांच
Jalandhar बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुए आईईडी ब्लास्ट मामले ने पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को और बढ़ा दिया है। जांच में सामने आए खुलासों ने यह संकेत दिया है कि सीमा पार बैठे आतंकी नेटवर्क अब नए तरीकों से अपने मॉड्यूल सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां और सुरक्षा बल पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, जबकि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और सख्त कर दी गई है।