Myanmar में बाजार पर सेना की एयरस्ट्राइक से तबाही, 49 लोगों की मौत; 58 घायल, अराकान आर्मी ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
Myanmar एयरस्ट्राइक ने एक बार फिर वहां के गंभीर मानवीय संकट को सामने ला दिया है। अराकान आर्मी के मुताबिक बाजार के पास हुए हवाई हमले में 49 लोगों की मौत और 58 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 22 की हालत गंभीर है। म्यांमार की सेना ने इस हमले पर तत्काल कोई बयान नहीं दिया है। वहीं अराकान आर्मी ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। लंबे समय से जारी संघर्ष, व्यापारिक प्रतिबंध और खाद्य संकट के बीच अब आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।