Sep 6, 2026, 20:23 IST

UN का नया World Map: भारत ने जताई आपत्ति, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर विदेश मंत्रालय का दो टूक संदेश; जानिए नए नक्शे में क्या बदलेगा

UN New World Map को लेकर भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। भारत ने दुनिया के देशों और महाद्वीपों का वास्तविक क्षेत्रफल अधिक सही अनुपात में दिखाने के प्रयास का समर्थन किया है, लेकिन साथ ही कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत भारत के पूरे संप्रभु क्षेत्र को उसके आधिकारिक मानचित्र के अनुरूप ही प्रदर्शित किया जाना चाहिए।